Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 6:06 pm IST


पर्यटक नगरी कौसानी में बिजली पानी का संकट


बागेश्वर : पर्यटक नगरी कौसानी में पांच दिन से पानी और बिजली का संकट गहराया हुआ है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने दोनों विभागों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार कह दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर होटल एसोसिएशन समेत क्षेत्र के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर विभागों को निर्देश देने की मांग की है।होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि उन्होंने ऊर्जा निगम व जल संस्थान से कई बार व्यवस्था सुधारने मांग कर दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। बिजली का संकट बना हुआ है। पानी और बिजली के अभाव में पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी परेशान हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को सुबह पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। एक किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। एक महीने बाद पर्यटक सीजन शुरू हो जाएगा। यदि यही हाल रहा तो पर्यटकों को पर्याप्त पानी तक नहीं मिल पाएगा। होटल कारोबारी परेशान हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों विभागों को व्यवस्था सुधारने की मांग की है।