Read in App


• Tue, 23 Feb 2021 12:32 pm IST


मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा , इन परियोजना पर राज्यों के बीच जल्द होगा समझौता


राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट की। इस दौरान  मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में 6 सीवेज शोधन संयंत्र और सीवर के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया। साथ ही नमामि गंगे के अंतर्गत उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों पर 8 स्नान व मोक्ष घाट को स्वीकृति देने का  भी आग्रह किया।  गौर करने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लखवाड़ परियोजना पर कैबिनेट क्लियरेंस  व किसाऊ परियोजना पर राज्यों के बीच समझौता जल्द ही हो जाएगा।