Read in App


• Tue, 25 May 2021 8:38 am IST


विष्णुपुरी में जलभराव की समस्या से लोग परेशान


चंपावत-शहर के विष्णपुरी कॉलोनी वार्ड के लोगों ने प्रशासन से वार्ड में जलभराव की समस्या से जल्द छुटकारा दिलाने के उपाय किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निकासी व्यवस्था न होने से बरसात में लोगों के घरों के अंदर तक पानी भरने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। यदि जल्द निकासी व्यवस्था नहीं की गई तो जानमाल का भी खतरा हो सकता है।