Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 May 2022 6:02 pm IST


बड़कोट तहसील परिसर में बनाया कंट्रोल रूम


उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुगम व सुदृढ़ बनाएं जाने, तीर्थ यात्रियों की सुविधा व शिकायत निवारण एवं मानसून सत्र को देखते हुए यमुना घाटी के बड़कोट तहसील में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां पर कोई भी यात्री व स्थानीय निवासी अपनी किसी भी समस्या व शिकायत को दर्ज करा सकता है।बता दें कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी और रणाचट्टी के बीच में सड़क धंसने से यमुनोत्री धाम की यात्रा प्रभावित हुई है। इस दौरान तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करने पड़े तथा उनकी समस्या का त्वरित निस्तारण हो इसके लिए डीएम अभिषेक रूहेला ने एसडीएम बड़कोट को तहसील परिसर में कंट्रोल रूप बनाने के निर्देश दिए थे। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीएम बड़कोट शालनी नेगी ने तहसील परिसर बड़कोट में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित कर आठ कार्मिकों की तैनाती की है। आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा। किसी भी प्रकार की समस्या व शिकायत के लिए दूरभाष नम्बर 8439891878 पर सम्पर्क किया जा सकता है।