Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Feb 2022 5:48 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

फ्रांस का दावा- एक देश के तौर पर यूक्रेन की पहचान मिटाना चाहता है रूस


रूस और यूक्रेन के बीच संकट और भी गहरा हो गया है। जिसके चलते बार-बार खबर सामने आ रही है कि, यूक्रेन में रूसी फौज प्रवेश कर चुकी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।आपको बता दें की  इससे पहले भी अलगाववादियों की ओर से यूक्रेन की सेना पर हमले की बात सामने आई थी। जिसमे एक जवान की जान चली गई थी। वहींअब इस बीच फ्रांस ने दावा किया है कि रूस अब यूक्रेन की एक स्वायत्त राष्ट्र के तौर पर पहचान को मिटाना चाहता है। उधर ऑस्ट्रेलिया ने दावा किया है कि अगले 24 घंटे में रूस की सेना यूक्रेन पर पूर्ण रूप से आक्रमण कर सकती है। इन दावों के बीच अब संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने आज रात 8.30 बजे बैठक बुलाई है।