Read in App


• Sun, 10 Jan 2021 2:30 pm IST


उत्तराखंड में जारी है शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट


उत्तराखंडवासियों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। जहां चारधाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर लदालद हो चुके है। तो वहीं मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।


सोमवार से शीतलहर बढ़ा सकता है लोगों की मुश्किलें


उत्तराखंड में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है तो मैदानी इलाकों में कोहरा और पाला लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में पाला जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा के साथ शीतलहर का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते हाड़ कांपने वाली ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम के तेवर बदले हुए नजर आए।  ऊंचाई वाले क्षेत्रों की बात करें तो बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बनी हुई हैं तो उत्तरकाशी जिले में कई गांव का संपर्क अभी भी कटा हुआ है जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।