Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 Nov 2021 5:26 pm IST

जन-समस्या

पिथौरागढ़ में रजिस्ट्रार कानूनगो ने प्रदर्शन किया


नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की कलमबंद हड़ताल जारी है। कर्मियों ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा सालों से वे विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही।

सोमवार को रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के सचिव हरीश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में कर्मी कलक्ट्रेट स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सचिव गोस्वामी ने कहा सालों से सरकार उनकी अनदेखी करती आई है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मियों ने सरकार से नायब तहसीलदार एवं सहायक भू लेख अधिकारी के पदों पर प्रोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित करने, रजिस्ट्रार कानूनगो पदों का पुनर्गठन, कम्प्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति, तहसील अभिलेखागार के लिए अनुसेवक की तैनाती करने सहित अन्य कई मांग की है। साथ ही उन्होंने कोविड ड्यूटी के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो को भी प्रोत्साहन राशि जारी करने की आवाज उठाई है। कहा अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।