Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Mar 2022 4:58 pm IST


गंगा घाटों पर गंदगी, कहीं प्लास्टिक तो कहीं फैला रहता गोबर


धर्मनगरी हरिद्वार और कलकल बहती गंगा देश और विदेश से श्रद्धालुओं को खींच लाती है। हर साल लाखों श्रद्धालु पुण्य कमाने के लिए यहां आते हैं। लेकिन घाटों पर फैली गंदगी मुंह चिढ़ाती है। गंगा के जिन घाटों पर श्रद्धालु पुण्य कमाने आते हैं। प्लास्टिक की खाली बोतलें और बिछाई जाने वाली पॉलिथीन की सीट छोड़कर जाते हैं। हरकी पैड़ी के पास मालवीय द्वीप और कांगड़ा घाट से लेकर अन्य घाटों पर लावारिस पशु दिनभर घूमते रहते हैं और गंदगी फैलाते हैं।