Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Dec 2022 10:00 pm IST

नेशनल

ओडिशा : पुरी जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ के दौरान बेहोश हुईं कई लड़कियां, अस्पताल में भर्ती...


ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर में बीती शाम भगदड़ जैसे हालत बन गए। इस घटना में छह छात्राएं घायल हो गईं। 

अधिकारियों का कहना है कि, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर है। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, मयूरभंज जिले के रासगोविंदपुर के हृदानंदा हाई स्कूल के करीब 70 छात्र-छात्राएं क्रिसमस की छुट्टियों में पिकनिक मनाने के लिए पुरी आए हुए थे। 

दिनभर छात्र समुद्र तट पर रहे, और शाम को वे मंदिर में दर्शन करने गए। रात करीब आठ बजे मंदिर की 22 सीढ़ियां चढ़ने के दौरान अचानक से भगदड़ जैसी स्थिति होने पर उसकी चपेट में आकर कई लड़कियां बेहोश होकर वहीं गिर गईं। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।