Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Aug 2022 3:23 pm IST


उत्तराखंड में बढ़ी तिरंगे की डिमांड


आजादी का अमृत महोत्सवकी तैयारियां जोरों पर हैं. केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा  लहराने के अभियान के तहत लोगों से अपने घरों पर ज्यादा से ज्यादा तिरंगा लगाने की अपील की है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हों या प्रशासनिक अमला, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. वहीं हल्द्वानी के गांधी आश्रम में तिरंगे झंडे की डिमांड बढ़ गई है. गांधी आश्रम को महाराष्ट्र के नांदेड़ और उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ी संख्या में झंडे मंगाने पड़ रहे हैं.