Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Jul 2022 4:58 pm IST

राजनीति

नगर वन को रुद्राक्ष वन में करेंगे विकसित : वन मंत्री सुबोध उनियाल


हरिद्वार : वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नगर वन को भविष्य में रुद्राक्ष वन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटक वनों की नैसर्गिक सुंदरता का लाभ उठा सकेंगे। यहां आने वाले पर्यटक योग और मेडिटेशन भी कर सकेंगे। यह वन हरिद्वार के लिए वरदान साबित होगा। यह बात वन मंत्री ‘नगर वन के शुभारंभ कार्यक्रम में कही।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के 75 स्थानों पर 'नगर वन' की अवधारणा को धरातल पर उतारा गया। इस क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल में वन प्रभाग की ओर से निर्मित नगर वन का केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ऑनलाइन उद्घाटन शुक्रवार को किया। ऑनलाइन उद्घाटन के बाद नगर वन आम लोगों के लिए खोल दिया गया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हैड विनोद कुमार, एपीसीसीएफ समीर सिन्हा, डीएफओ दीपक सिंह, स्वामी चिदानंद मुनि सहित वन प्रभाग स्टाफ, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वन मंत्री उनियाल ने मौके पर रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा।