Read in App


• Wed, 6 Mar 2024 5:10 pm IST


नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में निकाली दोनों विधानसभा में पद यात्रा


रुद्रप्रयाग। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार को कार्यक्रम की सफलता पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सभी महिला कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यो की सराहना की।
रुद्रप्रयाग और केदारनाथ में हुए कार्यक्रमों की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी ने की। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद के सभी 12 मंडलों में कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। रुद्रप्रयाग विधानसभा में हुए नारी शक्ति वंदन पद यात्रा में महिलाओं ने गुलाबराय से मुख्य बाजार तक यात्रा निकाली।