Read in App

Rajesh Sharma
• Thu, 18 Nov 2021 10:10 am IST


एआरटीओ कार्यालय में कार्य बहिष्कार जारी


हरिद्वार। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के कार्मिकों का एआरटीओ कार्यालय रोशनाबाद में कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने एक सूत्रीय मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लगातार दूसरे दिन कर्मियों के कार्यबहिष्कार पर जाने से लोगों के जरूरी काम नहीं हो पाए। लोग दूर दराज से आकर बिना काम कराए निराश लौटे। कार्मिक एक सूत्रीय मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर हैं। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मोहनलाल सिंह ने कहा कि शासन की ओर से जारी शासनादेश में त्रुटि होने के कारण मिनिस्ट्रियल संवर्ग के पदों में पदोन्नतियां बाधित हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृत पदों की संख्या में की गयी त्रुटियों में संशोधन नहीं होने से कर्मचारी नाराज हैं। कहा कि उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी सदस्यों के ने विचार विमर्श कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।