Read in App


• Mon, 19 Jul 2021 9:00 am IST


आधी रात को खराब हुई मीका सिंह की गाड़ी, मदद के लिए पहुंचे लोगों को देख हुए हैरान


बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने सॉन्ग को लेकर अपने फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। साथ ही वो अपने सॉन्ग्स की क्लिप्स भी शेयर करते रहते हैं। अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमे वो अपने कार में बैठे नजर आ रहे हैं और उनकी कार के आस-पास फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। सिंगर मीका सिंह की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर के कार के आस-पास आधी रात में भारी भीड़ खड़ी हुई है। वीडियो में मीका सिंह बता रहे हैं कि, रात में हमारी कार खराब हो गई थी। लेकिन मुंबई में आधी रात को भी लगभग 200 लोग हमारी मदद के लिए यहां आए हैं।