Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 10 Jun 2023 5:21 pm IST


पहली बार बागेश्वर पहुंची महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला


महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पहली बार बागेश्वर पहुंची. ज्योति रौतेला का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. ज्योति रौतेला के बागेश्वर पहुंचने पर महिला कांग्रेस में कई दिनों से चली आ रही नाराजगी भी आज खत्म होती देखी गई.इस दौरान हिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा वह महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पूरे प्रदेश का दौरा कर रही हैं. उन्होंने कहा भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर तुली हुई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा भाजपा केवल देश में सामाजिक द्वेष को बढ़ा रही है. धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांट रही है. देश आज बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है. देश में आज महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं.