Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Feb 2023 6:30 am IST


इन राशियों के जातकों का दिन रहेगा सुखद, इन्हें करना होगा संघर्ष, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिष के अनुसार 19 फरवरी, रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज रविवार का दिन। किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी निराशा? पढ़िए अपना राशिफल। 

मेष 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे जातकों के बिजनेस में कोई नवीन कार्य हो सकता है, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आप अपने आपको आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे और आगे रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। बात करें मीडिया व बैंकिंग फील्ड के लोगों की तो उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। 

वृषभ 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में विशेष रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिसके कारण आप सभी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आप हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करेंगे। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की संभावना बन रही है।  

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। जो लोग बिजनेस को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ने का मौका मिलेगा। आपके आसपास सकारात्मक समय और ऊर्जा दोनों ही हैं और आप इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएंगे। युवाओं की लव लाइफ बेहतर रहेगी।  

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग राजनीति में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं उन्हें सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा, जिससे सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। नेताओं से भी मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के बड़े सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखकर आप परेशान दिखेंगे, जिसके लिए काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। 

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। जॉब कर रहे जातकों को नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी, जिससे लाभ कमा कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है। 
कन्या
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके आर्थिक सुखों में वृद्धि होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात को करने में मुश्किल महसूस करेंगे। जॉब कर रहे जातकों को कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है, जिससे वह थोड़ा सा परेशान दिखेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

तुला  
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत सुखद रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कुछ कर दिखाने की जरूरत है। आप लंबे मुनाफे के नजरिए से आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं,  जिसका आपको काफी फायदा होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आप खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करेंगे। बिजनेस में प्रगति देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। जो युवा नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, अपने परिचितों के द्वारा अच्छी नौकरी प्राप्त करेंगे। 

धनु 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत है। उच्च अधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। युवा लव लाइफ में यात्रा का आनंद ले सकते हैं, जिससे दोनों को एक दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। 

मकर 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग मेडिकल व मैनेजमेंट क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें लाभ प्राप्त होगा। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। आपको अपने मित्रों से लाभ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे, आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएगा। 

कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जॉब से संबंधित कोई नवीन कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। परिवार में लंबे समय से चल रहे झगड़े समाप्त होंगे। बिजनेस कर रहे जातक बिजनेस को बढ़ाने के लिए मेहनत करते हुए नजर आएंगे। वरिष्ठ सदस्य बिजनेस में कुछ धन भी खर्च करेंगे। पिताजी का पैर छूकर आशीर्वाद लें। माता जी का सानिध्य मिलेगा। 

मीन
इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आपके सभी कार्य किसी अच्छे व्यक्ति की सहायता से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती बनेगी। व्यवसाय में मनचाहा लाभ पाकर काफी खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी से बात करते समय मधुर वाणी का प्रयोग करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा।