Read in App


• Thu, 8 Jul 2021 3:02 pm IST


अजय भट्ट ने संभाला कार्यभार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सांसद अजय भट्ट को भी जगह मिली है। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब जिन मंत्रियों को नई ज़िम्मेदारी मिली हैए उन्होंने अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है अजय भट्ट ने रक्षा मंत्रालय में MoS के रूप में कार्यभार संभाला। वहीं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सभी नए मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं।