Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Sep 2021 8:00 am IST

जन-समस्या

पेयजल पाइप लाइन से निकल रहे है मृत जीव, ये लोगों के स्वस्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं तो क्या है?


रुद्रप्रयाग: मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में जल सस्थान की पेयजल पाइप लाइन में मृत सांप मिलने से लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उनका कहना है कि जल सस्थान की लापरवाही से दूषित पानी पीने से कई लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। जबकि यह बच्चों और बुर्जुगों के जन स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। सांप को किसी तरह पाइप से बाहर निकाला गया, किन्तु सड़ी हुई अवस्था में होने के कारण उसका आधा शरीर पाइप के अंदर ही रह गया। लोगों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि कई बार पाइप लाइन से मृत मेंढक, सांप, छिपकली आदि मृत अवस्था में निकल रहे हैं।