Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 6:44 pm IST


नितिन का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद के लिए चयन


चमलेख के नितिन सिंह बिष्ट की भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद के लिए चयन हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। शुक्रवार को परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक एअर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एफकैट) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कुछ समय पूर्व वायुसेना चयन बोर्ड देहरादून में एसएसबी साक्षात्कार हुआ। जिसमें उन्हें सफलता मिली है। अब नितिन तेलंगाना दुंदिगल स्थित इंडियन एअर फोर्स एकेडमी (एएफए) में डेढ़ बर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वर्तमान में नितिन अपने परिवार संग दिल्ली में रहते हैं। नितिन के पिता जगत सिंह बिष्ट शेफ व माता गीता बिष्ट गृहणी हैं। बड़े भाई मनीष बिष्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं