Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Dec 2021 7:05 pm IST


फिर सामने आई कांग्रेस की अंतर्कलह


कांग्रेस में हरीश रावत बनाम प्रीतम सिंह की जंग तेज हो चली है। चुनाव नजदीक आते ही दोनों धड़ों के बीच खींचतान बढ़ गई है। दोनों धड़ों ने पूरी तरह एक- दूसरे से दूरी बना रखी है। धरातल पर भी यह दूरी साफ नजर आ रही है। ऐन चुनाव से छह महीने पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए। इसमें हरीश रावत कैंप ने प्रीतम गुट को झटका दिया।