Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Feb 2023 12:30 pm IST


क्या केन्द्रीय बजट से सीमांत पिथौरागढ़ के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा ?


पिथौरागढ़ : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया है। केन्द्रीय बजट में सीमांत पिथौरागढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट का प्राविधान किया गया है। भारत चीन-नेपाल बॉर्डर पर विकास की उम्मीद जगी है। इससे सीमांत जनपद में 329 गांवों के 1 लाख 54 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय सीमांत के गांवों से पलायन भी कम करने में मदद मिलेगी।केन्द्रीय बजट में सीमांत के पर्यटन को बढ़ावा देने की व्यवस्था की जानकारी मिलने से सीमांत के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। जनपद में भारत नेपाल व चीन सीमा से मूनाकोट, कनालीछीना, धारचूला, मुनस्यारी के 300 से अधिक गांव लगे हुए हैं। इन गांवों में एक लाख 54 हजार से अधिक की आबादी रहती है।नेपाल सीमा से लगे मूनाकोट में 46 ग्राम पंचायतों में 46 हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुनस्यारी में 99 गांवों में 35 हजार से अधिक लोगों को पर्यटन कारोबार बढ़ने से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। चीन सीमा से सटे धारचूला के 92 गांवों में 41 हजार से अधिक लोगों के लिए पर्यटन विकास से स्वरोजगार की नई राह खुल सकती है।