Read in App


• Wed, 17 Feb 2021 1:31 pm IST


बेस अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण


पौड़ी- उच्च शिक्षा, सहकारिता एवं प्रोटोकॉल मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण एवं बच्चा पार्क का शिलान्यास किया। मंगलवार शाम राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने सबसे पहले बेस अस्पताल मुख्य गेट का लोकार्पण किया। 6.57 लाख रुपये की लागत से अस्पताल गेट का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया गया है। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज/बेस अस्पताल में करोड़ों की लागत से काम करवाए गए हैं। नए उपकरण खरीदे गए हैं। अस्पताल के गेट को चौड़ा किया गया है, ताकि मरीजों को लाने वाले वाहनों को प्रवेश करते समय दिक्कत न हो। इसके बाद उन्होंने वार्ड-2 (डुंगरियों) में 6.88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बच्चा पार्क का शिलान्यास किया। पार्क के लिए आरवीएनएल (रेल विकास निगम) ने वित्तीय मदद की है। इस मौके पर कहा गया कि नगर क्षेत्र में अवस्थापना विकास के तहत कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों की कड़ी में बुधवार को श्रीकोट गंगानाली में नदी किनारे आरवीएनएल के वित्तीय सहयोग से खेल मैदान का भूमि पूजन होगा। प्रथम चरण मेें 3 करोड़ 83 लाख की लागत से काम करवाए जाएंगे। इस अवसर पर राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जितेंद्र रावत, मानव बिष्ट, पंकज सती, विभोर बहुगुणा, प्रमिला भंडारी, सुनीता गैरोला, अंजना डोभाल व हीरा सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।