Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Jan 2022 8:00 am IST


नेपाल ने भारत से अनावश्यक आवजाही पर लगाई रोक, व्यापारी नाराज


बनबसा (चंपावत): कंचनपुर जिला प्रशासन की ओर से भारत नेपाल के बीच अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाने से भारतीय व्यापारियों में नाराजगी है। आवश्यक काम से भारत आने और नेपाल जाने वालों को कोविड गाइडलाइन के तहत आवागमन की छूट होगी लेकिन नेपाल प्रशासन ने इस संबंध में भारतीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी है। दरअसल, नेपाल के कंचनपुर जिला मुुख्यालय महेंद्रनगर स्थित सीडीओ (जिलाधिकारी) ने नेपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत नेपाल के बीच अनावश्यक आवागमन पर रोक लगा दी है। नेपाल के सीडीओ राम प्रसाद ने भारत नेपाल सीमा पर सामान्य आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे दोनों देशों के व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है।