Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Mar 2022 3:17 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

पेरिस म्‍यूजियम से हटाया गया पुतिन का वैक्‍स स्‍टैच्‍यू


यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन दुनिया की नजरों में खलनायक बन गए हैं। पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका, यूरोप में पुतिन के खिलाफ रोज प्रदर्शन चल रहे हैं। कुछ पोस्‍टर्स में पुतिन को '21वीं सदी का हिटलर' बताया गया। अब फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित गेविन म्‍यूजियम ने भी पुतिन की तुलना हिटलर से की है। यहां पर पुतिन का एक वैक्‍स स्‍टैच्‍यू लगा हुआ था जिसे हटा दिया गया है। म्‍यूजियम के निदेशक ने न्‍यूज एजेंसी AFP से बातचीत में कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते उन्‍होंने यह फैसला किया है। गेविन म्‍यूजियम के डायरेक्‍टर ने कहा, 'हमने गेविन म्‍यूजियम में कभी भी हिटलर जैसे तानाशाहों को नहीं रखा, आज हम पुतिन को नहीं रखना चाहते।'