Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Feb 2023 9:00 pm IST

नेशनल

आखिरकार सुप्रीम कोर्ट में पूरी हुई जजों की संख्या, मिले दो नए चीफ जस्टिस...


केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को SC के जज के रूप में मंजूरी दे दी है। 

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि, भारत के संविधान के तहत प्रावधानों के मुताबिक, भारत के माननीय राष्ट्रपति ने दो HC के चीफ जस्टिस को SC के जज के रूप में नियुक्त किया है। केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। 

बता दें कि, जिन दो चीफ जस्टिस को SC का जज बनाया गया है, उनमें इलाहाबाद HC के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और गुजरात HC के  चीफ जस्टिस अरविंद कुमार भी हैं। अब SC में कुल जजों की संख्या 34 हो गई है।