Read in App


• Mon, 8 Feb 2021 6:38 pm IST


दोबारा शुरू होगा तपोवन परियोजना का काम: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह


देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा का जायज़ा लेने पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने प्रभावित क्षेत्र तपोवन का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से आपदा के बारे में जारकारी ली और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।

उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों से परियोजना के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि तपोवन और ऋषि गंगा परियोजनाओं को लगभग 15 सौ करोड़ की भारी क्षति हुई है। वर्ष 2023 तक 520 मेगावाट की तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना का कार्य पूर्ण होना था। लेकिन परियोजना बैराज के टनल में मलबा पसरा है। फ़िलहाल इसे हटाने में समय लगेगा। इसके बाद ही परियोजना निर्माण कार्य दोबारा चालू किया जाएगा।