Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 14 Oct 2022 5:12 pm IST


पाटी शिविर में 29 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए


चंपावत :  पाटी ब्लॉक में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में में 25 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। जबकि 75 दिव्यांगों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दिव्यांगों को बाद में उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।शुक्रवार को पाटी ब्लॉक परिसर में लगाए गए शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने किया। समाज कल्याण विभाग ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से शिविर लगाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि शिविर में 29 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। इन सभी के यूडीआईडी कार्ड भी बनाए गए। 75 दिव्यांगों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एसीएमओ डॉ.इंद्रजीत पांडेय, डॉ.वीके जोशी, डॉ.दीप्ति जोशी और डॉ.गुरुसरन ने उपचार किया। आयोजन में दीपक गहतोड़ी, सुनील भट्ट, बसंत कुमार और द्वारिका शर्मा ने सहयोग दिया।