Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 Aug 2021 11:00 pm IST

राजनीति

इस विधानसभा में 60 से अधिक युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ


प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चुनावी सरगर्मियां जोर पकड़ती जा रही हैं। अल्मोड़ा में कांग्रेस की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नेता बिट्टू कर्नाटक की मौजूदगी में अल्मोड़ा विधानसभा के 5 दर्जन युवाओं ने कांग्रेस का हाथ पकड़ा। इस दौरान कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी न होकर एक विचारधारा है। जिसे कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि इसी विचार धारा के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने देश को आजाद करने के लिये अपने प्राणों न्योछावर कर दिए।