Read in App


• Tue, 4 May 2021 10:08 am IST


देहरादून में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में कांस्टेबल पर मुकदमा


युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के आरोप में कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, अजबपुरकलां क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की थी।

युवती का आरोप है कि कांस्टेबल मनीष भंडारी निवासी गौचर से उसकी मुलाकात दिसंबर 2016 में हुई थी। इसी दौरान कांस्टेबल ने उसके साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने सबको बताने की बात कही तो कांस्टेबल ने रोने का नाटक करते हुए युवती को शादी का झांसा दिया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इ

सके बाद फिर से होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद युवती को पता लगा कि वह गर्भवती हो गई तो उसने यह बात कांस्टेबल को बताई।