Read in App


• Thu, 18 Feb 2021 6:02 pm IST


अंगीठी पर रोटी बनाकर आप ने किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो



देहरादून। आसमान छू रही महंगाई के खिलाफ तमाम पार्टियां विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने गांधी पार्क के सामने महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आम के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के सामने अंगीठी पर रोटी बनाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम इतने महंगे हो गए हैं कि महिलाएं गैस चूल्हा पर खाना बनाने से परहेज कर रही हैं। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने सरकार के खिलाफ तीखी टिम्पणी की। इस अवसर पर आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद, दीपक सेलवान, एस भटृट, ममता सेलवान, अमित एस रावत, विशाल चैधरी आदि उपस्थित रहे।