Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 24 Jul 2022 3:00 am IST

अपराध

दिल्ली : फ्रिज में पड़ा मिला युवक का शव, परिवार से अलग रह रहा था मृतक


उत्तर पूर्वी जिला के सीलमपुर इलाके में बीती रात एक शख्स का शव फ्रिज में मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि, मृतक अपनी पत्नी और बच्चों से अलग अकेला रहता था। 
शुक्रवार रात एक परिचित के व्यक्ति के घर आया। तब उसकी हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त गौतमपुरी निवासी जाकिर के तौर पर हुई है। मृतक के परिचित ने पुलिस को बताया कि, वो सुबह से ही फोन कर रहा था, लेकिन वह फोन नहीं उठा। उसके बाद वह रात में उसके घर पर आया। देखा कि, घर का दरवाजा खुला था। कमरे में आते ही उसने फ्रिज के अंदर शव देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली है और पुलिस टीम उसकी धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है।