Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 15 Oct 2022 11:06 am IST


उत्तराखंड से मानसून की विदाई, जानिए किस जिले में हुई सबसे अधिक वर्षा


 नैनीताल /रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड से मानसून विदा हो गया है। इस साल मानसून में सामान्य वर्षा 1128 एमएम दर्ज की गई। मानसून नौ दिन देरी से आया और 14 दिन देरी से विदा हुआ। पोस्ट मानसून में भी खूब बरसे बदरा एक से 14 अक्तूबर तक पोस्ट मानसून में प्रदेश में 115 एमएम बारिश हुई। पिछले आठ दिन में ही सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। नैनीताल में सबसे ज्यादा 245.7 एमएम जबकि सबसे कम रुद्रप्रयाग में 31.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी। विभाग के निदेशक डा. बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में 20 जून से मानसून सक्रिय होता है। लेकिन इस बार 29 जून से राज्य में मानसून की बारिश का दौर शुरू हुआ था। इसी तरह मानसून के उत्तराखंड से विदा होने की तिथि 30 सितंबर है लेकिन इस बार 14 दिन देरी से 14 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ। राज्य में औसत से तीन फीसदी कम बारिश हुई। इसे सामान्य स्थिति माना जाता है।