Read in App


• Sat, 17 Jul 2021 3:06 pm IST


फेरबदल- सुशील कुमार को बनाया गया कुमाऊं का मंडलायुक्त


उत्तराखंड सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल का सिलसिला जारी रखते हुए आइएएस सुशील कुमार को शासन में जिम्मेदारी से मुक्त कर कुमाऊं मंडलायुक्त बनाया गया है। आइएएस सुशील कुमार के पास खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और राजस्व सचिव के साथ ही खाद्य व आबकारी आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। अब उन्हें कुमाऊं मंडलायुक्त की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद कुमाऊं मंडल से हैं। ऐसे में सुशील कुमार की तैनाती को खासा अहम माना जा रहा है।