Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 11 Nov 2021 2:35 pm IST


उत्तराखंड की बेटी का प्रयास कैलिफोर्निया की रसोई तक


उत्तराखंड के जखिया के छौंक की महक से कैलिफोर्निया की रसोई भी महक रही है। इसके अलावा हर्षिल की राजमा, टिहरी की तोर, पौड़ी की उड़द और पुरोला की गहथ भी देशभर में उपस्थिति दर्ज करा रही है। यह सब गढ़वाल की एक बेटी के प्रयास से संभव हुआ है।
पहाड़ी उत्पादों को देशभर के शहरों में पहुंचा रहीं प्रियंका नेगी
दिल्ली में पली-बढ़ी पौड़ी गढ़वाल के बैंज्वाड़ी गांव की प्रियंका नेगी पहाड़ी उत्पादों को देशभर के शहरों में पहुंचा रही हैं। इसके लिए प्रियंका ने अक्षय आर्गेनिक्स के नाम से संस्था भी बनाई है।