Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Nov 2022 8:30 am IST


प्रतिदिन सुबह उठते ही करें ये कार्य, चमक उठेगा सोया भाग्य


हम सभी अपना भाग्य चमकता देखना चाहते हैं, साथ ही इंसान की यह चाहत भी होती है कि उसे जीवन में कभी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इसके बावजूद कई बार अथक परिश्रम करने के बाद भी हमें धन हानि है या बचत नहीं हो पाता है। ऐसे में व्यक्ति के निराश हो जाता है। ऐसे में कई बार तो मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार मेहनत के साथ-साथ किस्मत का साथ होना भी बेहद जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजना सुबह उठकर 5 काम करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। हमारे पूर्वजों का कथन है कि दिन कि शुरुआत अच्छी हो ते सारे काम बनते जाते हैं और पूरा दिन खुशनुमा गुजरता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दिन की शुरूआत कैसे करें। आइए जानते हैं भाग्य को चमकाने के क्या करना चाहिए। 

हथेली दर्शन
मॉर्निग को गुड मॉर्निंग बनाना हो तो सुबह उठकर सबसे पहले अपने ईष्टदेव का स्मरण करें। उसके पश्चात अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। हाथों को देखते समय इस मंत्र का जाप जरूर करें- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम् इस मंत्र को बोलना बेहद शुभ माना गया है। इतना करने के बाद हथेलियों को चेहरे पर फेरें। मान्यता है कि ऐसा करने से ब्रह्मा जी, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

मां धरती को प्रणाम 
सुबह हथेलियों के दर्शन करने के बाद पैरों को जमीन पर रखने से पहले मां धरती को प्रणाम करने से आप पूरा दिन खुद को पॉजिटिव महसूस करेंगे। मां धरती हमारे भार को सहन करती हैं, इसलिए उनका आभार जताया जाता है। 

सूर्य देव को जल
सूर्योदय से पहले उठ कर शौचादि के बाद स्नान करना चाहिए। इसके पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण कर तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य देव को अर्पित किए जाने वाले जल में लाल फूल, रोली मिलाना शुभ माना जाता है। इसके बाद ओम् सूर्याय नमः मंत्र को बोलते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें। 

तुलसी को जल
सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद तुलसी में भी जल चढ़ाएं। तुलसी में जल अर्पित करते समय 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र बोलना चाहिए। तुलसी में जल अर्पित करने के बाद उसके नीचे दीया भी जलाएं। मान्यता है कि रोजाना सुबह ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है। 

नमक-पानी का पोछा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक सूर्योदय से पहले पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाने से निगेटिव एनर्जी दूर रहती है। साथ ही घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।