Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Oct 2021 12:12 pm IST


मोबाइल वैन के जरिए कार्यकर्ताओं को दी जानकारी


टिहरी- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला आयोग के निर्देश पर ब्लॉक मुख्यालय चंबा में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिला पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं को कानूनी जानकारी दी गई। दूसरी, ओर जिला मुख्यालय में 14 नवंबर तक मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव और विधिक सेवा सप्ताह की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए मोबाइल वैन रवाना हुई। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार ने कहा कि जागरूकता से ही महिलाएं अपने अधिकारों को जान सकती हैं।