Read in App


• Sat, 26 Jun 2021 12:25 pm IST


एक रात में महिला को हुआ 150 बच्चों के बाप से प्यार, जानें क्या है पूरा मामला


बॉलीवुड फिल्म विक्की डोनर से लोगों को स्पर्म डोनेशन का कॉनसेप्ट अच्छी तरह समझ आया। वहीं इन दिनों ये थोड़ा आम भी हो गया है। इसमें मेडिकल क्लिनिक में बाकायदा रजिस्टर होने के बाद ऐसे मां-बाप जो नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट नहीं हो पा रहे हैं, दूसरों के स्पर्म के जरिये पेरेंट्स बनते हैं। लेकिन इंग्लैंड में अब लोगों के बीच म्युचअल अंडरस्टैंडिंग के जरिये भाड़े पर पुरुष को हायर कर प्रेग्नेंट होने का चलन बढ़ा है। 



कैसे मिली डोनर से?

यहां एली नाम की एक महिला ने भी ऐसा ही किया लेकिन उसे तो स्पर्म डोनर से प्यार ही  हो गया हो। एली ने बताया कि अपने डोनर से उसकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। दोनों ने रेट को फिक्स किया और फिर एक होटल में रूम बुक कर उनकी मुलाक़ात हुई। एली अपने डोनर के साथ सोने से मात्र 10 मिनट पहले ही मिली थी। इसके बाद उन्होंने संबंध बनाए और अपने अपने घर आ गए। हालांकि, इस कॉन्ट्रैक्ट की पहली कोशिश फेल हो गई और एली प्रेग्नेंट नहीं हो पाई। इसके बाद एली ने दुबारा डोनर को बुलाया और वे सफल हुईं। अब एली अक्टूबर में बच्चे को जन्म देंगी। 

कर चुका है 150 महिलाओं को प्रेग्नेंट 

एली अपने डोनर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। लेकिन जब वो प्रेग्नेंट हुई, उसके बाद दोनों के बीच में एक कनेक्शन बनने लगा। सबसे हैरत की बात ये है कि उस समय एली किसी और के साथ रिलेशन में थी। प्रेग्नेंट होने के बाद एली को अहसास हुआ कि उसके और डोनर के बीच रिश्ते मजबूत होने लगे हैं। ये डोनर 50 साल का एक बिजनेसमैन था जो प्रेग्नेंट होने की चाहत रखने वाली महिलाओं की मदद करता था।