Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Sep 2022 5:45 pm IST


रुद्रप्रयाग जनपद में मनरेगा लोकपाल की हुई तैनाती


रुद्रप्रयाग जिले में बीते लम्बे समय से रिक्त चल रहे मनरेगा लोकपाल की तैनाती हो गई है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के कार्यों की निगरानी और इससे संबंधित जन शिकायतों के निस्तारण के लिए लोकपाल की तैनाती की गई है। अब अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मनरेगा से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को सीधे लोकपाल तक पहुंचाने में सुविधा मिल सकेगी।रुद्रप्रयाग जनपद में दो साल के लिए चंडी प्रसाद चमोली को मनरेगा लोकपाल नियुक्त किया गया है। उनके लोकपाल बनने से जिलेभर के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। जनता द्वारा दी गई शिकायतों पर जांच के बाद लोकपाल द्वारा जनहित में फैसला दिया जाता है। मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने लोकपाल की तैनाती पर खुशी जताई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे सरकार के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। साथ ही जनता को भी शिकायतों के निस्तारण में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यदि विभागीय स्तर से संबंधित शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा रहा है तो वह सीधे लोकपाल में दर्ज कराई जा सकती है।