Read in App


• Fri, 20 Oct 2023 1:00 pm IST


भाजपा के शासन में सबसे अधिक किसान शोषित और प्रताड़ित है : हरीश रावत


पूर्व सीएम हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस की ओर से नारसन बाॅर्डर से रुड़की तक कांग्रेस किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर और कार से कांग्रेसी व किसान बॉर्डर से रवाना हुए। मौके पर वक्ताओं ने किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला बोला।बहस्पतिवार को नारसन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसान यात्रा शुरू की गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किसानों के मांगपत्रों पर प्रदेश सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। भाजपा के शासन में सबसे अधिक किसान शोषित और प्रताड़ित है। जिले में आई आपदा से किसानों की हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो गईं।