Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Mar 2023 5:45 pm IST

मनोरंजन

पति फहाद के साथ जमकर नाचीं स्वरा भास्कर, मजेदार तरीके बताया शादी के हैशटैक के बारे में


बीते दिनों एक्ट्रेस स्‍वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब दोनों बहुत जल्द परिवार और दोस्तों के बीच पूरे रस्मों रिवाज से शादी रचाने वाले हैं। स्‍वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। वहीं अब कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस  शानदार तरीके से डांस करती नजर आ रही हैं। शादी की  तैयारियों के बीच स्वरा भास्कर ने अपनी शादी के हैशटैक के बारे में बताया है, जो काफी मजेदार है।
एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पति फहाद अहमद के साथ का एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो स्वरा भास्कर के घर का है, जिसमें स्वरा और फहाद अहमद ढोल की थाप  पर जमकर डांस कर रहे हैं।


इसके अलावा उन्होंने अपने शौहर के साथ अपनी एक सेल्फी भी शेयर की है। इसी सेल्फी के साथ उन्होंने अपनी शादी के हैशटैक के बारे में बताया है।  एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'शादी के हैशटैक की घोषणा, हैशटैग है #SwaadAnusaar.'