Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Sep 2021 11:13 am IST

जन-समस्या

कचरे से खाद बनाने की विधि बताई


एचएनबी गढ़वाल केेंद्रीय विवि के आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) व ग्रीन कैंपस कमेटी (जीसीसी) और जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं संस्थान की ओर से कचरा प्रबंधन ( वेस्ट मैनेजमेंट) पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने घरों, होटलों एवं संस्थानों से निकलने वाले जैविक अवशिष्ट के प्रबंधन पर चर्चा की। मुख्य वक्ता जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान के डॉ. जेसी कुनियाल ने मॉडल के माध्यम से गीले व जैविक कचरे से खाद बनाने की सरल एवं कम लागत वाली विधि को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हमें कचरे को उपयोगी वस्तु मानने की सोच विकसित करनी है। हमें अपनी और भावी पीढ़ी के विचारों में बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है।