Read in App


• Fri, 16 Jul 2021 3:00 pm IST


सीबीएसई मानकों पर खरा उतरने वाले स्कूल बनेंगे अटल उत्कृष्ट विद्यालय : पांडेय


रामनगर (नैनीताल)। रामनगर ब्लॉक में दो विद्यालयों अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि जो भी माध्यमिक स्कूल सीबीएसई मानकों को पूरा कर लेंगे, उनका दूसरे चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयन किया जाएगा। इस मौके पर हरेला महोत्सव के तहत विद्यालय परिसर में पौधे भी रोपे गए। ब्लॉक में जीजीआईसी रामनगर और मालधन में इंटर कॉलेज देवीपुरा को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर इन विद्यालयों में निर्धन परिवारों के बच्चे भी अंग्रेजी भाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। प्रदेश के चयनित 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में जल्द ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।