कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ ने जंगल गई महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर वह बाघ उसे छोड़कर जंगल में भाग गया और बमुश्किल उसकी जान बच पाई। महिला को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर पंजे और नाखून के निशान हैं। सोमवार को ग्राम गोजानी गांव निवासी कमलेश (38) पत्नी मोहनराम एक महिला के साथ जंगल जा रही थी। इस बीच बाघ ने बिजरानी रेंज के कम्पार्टमेंट नम्बर 7 में महिला पर हमला कर दिया। उमहिला के गर्दन व हाथ पर बाघ के नाखून के निशान हैं। मामला कॉर्बेट के बिजरानी रेंज का है। महिला को उपचार के लिए सयुंक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।कार्बेट के बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार ने बताया कि महिला घास काटने के लिए जंगल जा रही थी। तब संभवत बाघिन ने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा भांप कर महिला पर हमला कर दिया। उनके स्टाफ द्वारा गांव के लोगों को जंगल जाने से रोका जा रहा है। लेकिन महिला दूसरे रास्ते से जंगल चली गई। वह बार-बार ग्रामीणों को जंगल न जाने के लिए सतर्क कर रहे हैं। उनके द्वारा जंगल नहीं जाने के लिए पोस्टर भी चस्पा किये गए हैं।