Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Sep 2021 8:20 am IST


आम आदमी पार्टी ही सशक्त विकल्प-नवीन कौशिक


हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन कौशिक ने कहा कि प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की और आस भरी नजर से देख रही है। प्रदेश की जनता का जनसमर्थन पार्टी को मिल रहा है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की घोषणा अवश्य ही फलीभूत होगी। राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने की घोषणा अवश्य ही सरकार बनने प्रदेश में लागू की जाएगीं नवीन कौशिक ने कहा कि भाजपा कांग्रेस प्रदेश को बारी बारी से लूटने खसोटने का काम कर रही है। उत्तराखण्ड के शहीदों के अनुरूप राज्य का विकास नहीं हो पा रहा है। प्रदेश के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखण्ड के उपभोक्ताओं को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा पूरा किया जाएगा और शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं को उन्नत किया जाएगा। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में पूरी तरह नाकाम रही है। मोदी सरकार की गलत नीतियों से महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू पा रहे हैं। तमाम जरूरी व खाद्य वस्तुओं के दाम भी आमजन की पहुंच से बाहर हो गए हैं। प्रदेश में काननू व्यवस्थ की स्थिति भी अत्यन्त लचर है। महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। खुलेआम बिक रहे नशे की चपेट में आकर युवा अपना जीवन खराब कर रहे हैं। भाजपा की नीतियों से परेशान जनता चुनाव में उसे सबक सिखाएगी तथा प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।