Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Nov 2022 4:48 pm IST


पौड़ी में आयोजित लोक अदालतों में हुआ 84 वादों का निस्तारण


पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पौड़ी मुख्यालय में शनिवार को लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिनमें 84 वादों का निस्तारण किया गया। जबकि 45 लाख से अधिक की धनराशि भी वसूल की गई। सीनियर सिविल जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अक्रम अली ने बताया कि पौड़ी में आयोजित लोक अदालत में कई वादकारियों को राहत मिली। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में बैंकों से लेकर फौजदारी परिवार न्यायालय आदि वादों का निस्तारण हुआ। पौड़ी मुख्यालय में लोक अदालतों में शनिवार को कुल 88 वाद आए थे जिसमें से 84 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें घटुगाड से आए मुकेश सिंह को करीब चार साल में राहत मिली।