Read in App

Rashmi Panwar
• Sat, 30 Oct 2021 6:26 pm IST

वीडियो

देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खेला चुनावी दांव, "हरक को रिझाना तो हरीश पर निशाना "



उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'घस्यारी कल्याण योजना' का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित रैली में भारी भीड़ पहुंची थी। पूरे प्रदेश से आयी महिलाएं भी उत्साहित दिखीं। प्रदेश भाजपा द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किये गए थे। रैली में गृह मंत्री अमित शाह संग मुख्यमंत्री धामी सहित मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी प्रतिभाग किया।  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को मुख्यमंत्री घस्यारी किट का वितरण किया गया। अपने संबोधन की शुरुआत में ही शाह ने कहा कि उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनानी है। उत्तराखंड में भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज करने पहुंचे अमित शाह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी खुली बहस की चुनौती भी दी है. अपने 30 मिनट के भाषण में अधिकतर समय उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत पर ही निशाना साधा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भाजपा की उपलब्धियों में केंद्र के सहयोग पर प्रकाश डाला।