Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 17 Dec 2022 2:00 am IST

नेशनल

ओडिशा : बस पलटने से उसमें सवार 20 यात्री हुए घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती...


ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक बस के पलट जाने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए। 

मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस खिचिंग से बारीपदा जा रही थी, तभी कुलियाना चौक के पास एनएच 18 पर हादसे का शिकार हो गयी। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने सभी घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर घायलों को बारीपदा रेफर कर दिया गया।