Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 May 2023 4:30 am IST

मनोरंजन

‘शार्क टैंक’ के बाद अब इस शो में नजर आएंगे अशनीर ग्रोवर, बिजनेसमैन पर लग चुका है धोखाधड़ी का आरोप


भारत पे के पूर्व एमडी और को फाउंडर अशनीर ग्रोवर पर कई तरह के आरोप लग चुके हैं। उन्हें हाल ही में शार्क टैंक में देखा गया था। अपने एंग्री नेचर के लिए जाने जाने वाले अशनीर ग्रोवर पिछले समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
दरअसल बीते कुछ दिन पहले उनपर और उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। वहीं अब  वे एक नए शो में नजर आने वाले हैं।
दरअसल, अशनीर ग्रोवर एमटीवी के मशहूर रियलिटी शो रोडिज के नए सीजन में नजर आएंगे। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है,  जिसमें अशनीर ग्रोवर को लीडर की कुर्सी पर बैठे हुए देखा जा सकता है।