रुद्रप्रयाग-श्रीकेदार 360 ट्रस्ट द्वारा केदारनाथ धाम में क्षेत्र, राज्य व देश की सुख-समृद्धि के लिए रुद्राष्टाध्यायी पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर यज्ञ में आहुतियां गई। मंदिर परिसर में तीर्थपुरोहित समाज के आचार्यगणों द्वारा वेद-मंत्रोच्चारण के साथ भगवान आशुतोष का आह्वान करते हुए पाठ किया जा रहा है। रुद्राष्टाध्यायाी यजुर्वेद का अंग है और वेद शिव का अंश हैं। दस अध्याय वाले रुद्राष्टाध्यायी में कुल 213 श्लोक हैं। इसमें प्रत्येक अध्याय का अपना विशेष महत्व है।