Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Feb 2022 11:37 am IST

राजनीति

रोड शो के माध्यम से की मतदान की अपील


पौड़ी: शुक्रवार को कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर के समर्थन में पौड़ी मुख्यालय में रोड शो किया। रोड शो में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और आम लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधानसभा चुनावों को लेकर जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार में भी तेजी आ रही है। शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रोड शो निकाला। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर के पक्ष में वोट देने की भी अपील की।